बागपत, जून 7 -- बड़ौत। बावली में क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद में दो सगे भाइयों ने क्रिकेट बैट से हमला कर एक युवक की हत्या कर दी थी। इस मामले में रविवार को पुलिस ने एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरे की तलाश में दबिश दी जा रही है। बावली गांव के रहने वाले 27 वर्षीय राशिद का गुरुवार दोपहर दो सगे भाइयों के साथ क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद हो गया था। इस पर दोनों भाइयों ने क्रिकेट बैट से हमला कर राशिद को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। राशिद का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार चल रहा था। यह भी पढ़ें- मामूली विवाद पर क्रिकेट बैट मारकर युवक की हत्या शुक्रवार रात उपचार के दौरान राशिद ने दम तोड़ दिया। उसके पिता शकूर ने दोनों आरोपी भाइयों सुहैल और साहिल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार को पुलिस ने दबिश देकर हत्यारोपी सुहैल ...