हापुड़, मई 10 -- हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ली अलीनगर में तीन दिन पहले हुए हिस्ट्रीशिटर राशिद लंबू हत्याकांड में फरार दो आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम उनके मिलने के संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। शुक्रवार की रात को मृतक के परिजन ने कोतवाली का घेराव कर जल्द फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। नगर के मोहल्ला अलीनगर निवासी राशिद लंबू कोतवाली नगर का हिस्ट्रीशीटर बदमाश था। वह दिल्ली में प्रापर्टी डीलिंग का कार्य करता था। बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे वह बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद दूध लेकर अपने घर वापस लौट रहा था। यह भी पढ़ें- आम के बगीचा में पलंबर मिस्त्री को गोली मारकर हत्या, शूटर गिरफ्तार घर के पास ही उसका मोहल्ले में कुछ लोगों से पुरानी रंजिश को लेकर उसका वि...