राशिद लंबू हत्याकांड: फरार तीसरा हत्यारोपी गिरफ्तार
हापुड़, मई 9 -- कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में गुरुवार की सुबह को मोहल्ला अलीनगर में दिनदहाड़े हिस्ट्रीशिटर राशिद लंबू की चाकूओं से एक के बाद एक करके 18 बार वार कर हत्या कर दी थी। सरेआम हुए इस हत्याकांड से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर चार सगे भाईयों समेत पांच हत्यारोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि तीसरे हत्यारोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीनों हत्यारोपियों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है। वहीं इस हत्याकांड में फरार दो अन्य हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस उनके मिलने के संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह भी पढ़ें- राशिद लंबू हत्याकांड: फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.