हापुड़, मई 8 -- कोतवाली के हिस्ट्रीशिटर राशिद लंबू की हत्या के मामले में फरार चल रहे दो हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मृतक के परिजन और काफी संख्या में मोहल्लेवासी कोतवाली पहुंचे। सभी हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने पर उन्होंने रोष व्यक्त किया। पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की। पुलिस ने बताया कि तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, शेष आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। नगर के मोहल्ला अलीनगर निवासी राशिद लंबू कोतवाली नगर का हिस्ट्रीशीटर बदमाश था। वह दिल्ली में प्रापर्टी डीलिंग का कार्य करता था। यह भी पढ़ें- हापुड़ में हिस्ट्रीशीटर का मर्डर; 4 सगे भाइयों ने चाकू से गोदा, राशिद लंबू पर 31 से ज्यादा केस थे बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे वह बच्चों को स्कूल छोड़ने के ब...