नई दिल्ली, मार्च 5 -- स्टार स्पिनर राशिद खान से अफगानिस्तान टी20 टीम की कप्तानी छिन गई है। उनकी जगह सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान को कमान सौंपी गई है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के लिए अपने स्क्वॉड का ऐलान किया। अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच 13 मार्च से 25 मार्च तक यूएई में तीन टी20 और तीन वनडे मैच खेले जाने हैं। राशिद के नेतृत्व में अफगानिस्तान टीम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शुरुआती चरण से आगे नहीं बढ़ सकी थी। अफगानिस्तान ने दो मैच जीते और दो गंवाए। वहीं, श्रीलंका सुपर-8 चरण से बाहर हुआ। एसीबी के चीफ सिलेक्टर अहमद शाह सुलेमानखिल ने कहा, ''T20I कैप्टन के तौर पर राशिद खान के कार्यकाल में टीम ने बहुत सफलता हासिल की, खासकर 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में टीम का सफर शानदार रहा, जहां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.