लखनऊ, अप्रैल 11 -- गुजरात टाइटंस (जीटी) के सहायक कोच विजय दहिया ने हरफनमौला राशिद खान का समर्थन करते हुए कहा कि अपने प्रदर्शन से खुद को साबित कर चुके खिलाड़ियों को खराब दौर के बावजूद अपने खेल में बदलाव करने की जरूरत नहीं होती। टी20 प्रारूप के दिग्गज राशिद का पिछला आईपीएल सीजन उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा था। उन्होंने टाइटंस के लिए 15 मैचों में केवल नौ विकेट लिए थे। इससे पहले 2024 का सत्र भी अफगानिस्तानी क्रिकेटर लिए फीका रहा, जब वह पीठ की सर्जरी के बाद लय हासिल करने के लिए संघर्ष कर रहे थे। उन्होंने आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ गुजरात की एक रन से जीत में वापसी के संकेत दिए। इस मुकाबले में उन्होंने शानदार फॉर्म में चल रहे समीर रिजवी, अक्षर पटेल और नितीश राणा के महत्वपूर्ण विकेट चटकाए।'राशिद को ऐसा करने की जरूरत नहीं' दहिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.