गया, अप्रैल 2 -- शेरघाटी प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित राज्य खाद्य निगम के गोदाम के निरीक्षण में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। एसडीओ मनीष कुमार के औचक निरीक्षण के दौरान गुरुवार को व्यवस्था की खामियां उजागर हुईं। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि गोदाम की छत में कई जगह छेद हैं, जिससे वर्षा के दौरान पानी टपकने की आशंका है। इससे अनाज के खराब होने का खतरा बना हुआ है। इसके अलावा गोदाम के अंदर साफ-सफाई की स्थिति भी संतोषजनक नहीं पाई गई। दीवारों पर पान की पीक और गंदगी देखी गई, जिससे रखरखाव पर सवाल उठ रहे हैं।सबसे गंभीर मामला अनाज के उठाव से जुड़ा है। गोदाम से राशन दुकानों और मिड-डे मील योजना के लिए स्कूलों को भेजा जाने वाला चावल और अन्य अनाज बिना वजन किए ही उठाया जा रहा है। गोदाम परिसर में लगा धर्मकांटा कई वर्षों से खराब पड़ा है, जबकि मैन्युअल का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.