गोरखपुर, अप्रैल 28 -- कैंपियरगंज। नगर पंचायत चौमुखा में राशन की दुकान पर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के बाद उलाहना देने पहुंचे युवक आरिफ की आरोपितों ने बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। उसकी मां अलीमुन निशा की तहरीर पर पुलिस ने इरशाद, इरफान, इमरान व उनकी पत्नियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, राशन लेने के दौरान कहासुनी हुई थी। बाद में घर पहुंचे आरिफ और उसकी मां जब आरोपितों के घर पहुंचे तो विवाद बढ़ गया और लाठी-डंडों व रॉड से हमला कर दिया गया। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.