राशन वितरण सहित अन्य बिंदुओं पर एमओ ने की डीलरों के साथ समीक्षा बैठक
पाकुड़, जून 8 -- प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में एमओ इंद्रजीत राउत की अध्यक्षता में प्रखंड के सभी जन वितरण प्रणाली दुकानदारों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समीक्षा के उपरांत सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र के सभी राशन कार्डधारियों का ई-केवाईसी का कार्य शीघ्र शत-प्रतिशत पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। साथ ही राशन कार्ड में जाति प्रमाण पत्र का कार्य अद्यतन कराने के लिए पात्र लाभुकों को आवश्यक सहयोग प्रदान करें। इसके अतिरिक्त एनएफएसए चावल, ग्रीन चावल, धोती, साड़ी, लुंगी, चना दाल एवं अन्य सभी प्रकार की आवंटित खाद्यान्न सामग्रियों का राशन कार्डधारियों के बीच वितरण निर्धारित अवधि में ससमय व निर्धारित मात्रा में करने का कार्य सुनिश्चित करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.