गढ़वा, जून 9 -- हरिहरपुर, प्रतिनिधि। ओपी क्षेत्र के मझिगावां टोला भेलवाखाड़ी में जन वितरण प्रणाली के राशन वितरण में बड़े पैमाने पर हेराफेरी का मामला प्रकाश में आया है। वर्तमान डीलर शारदा देवी (लक्ष्मी महिला विकास समिति जन वितरण दुकानदार) की मनमानी और अड़ियल रवैये से तंग आकर समस्त कार्डधारियों ने प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन उस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (एमओ) मुकेश त्रिपाठी और शाहिद अंसारी का घेराव किया। उन्हें एक लिखित शिकायत पत्र सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की। सौंपे गए शिकायत पत्र में ग्रामीणों ने डीलर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दुकानदार शारदा देवी द्वारा राशन वितरण में घोर लापरवाही और मनमानी की जा रही है। डीलर ने अब तक दो बार लाभुकों के हिस्से का सरकारी अन...