मधुबनी, जनवरी 22 -- मधुबनी,निज संवाददाता। राशन वितरण व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों और जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं पर सख्त कार्रवाई होगी। डीएम आनंद शर्मा ने जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की मासिक समीक्षा बैठक में गुरुवार को यह निर्देश दिया। समाहरणालय सभाकक्ष में हुई इस बैठक में डीएम ने कहा कि सभी पात्र लाभुकों को समय पर और पूरी पारदर्शिता के साथ खाद्यान्न मिलना चाहिए। इसमें किसी भी स्तर पर गड़बड़ी सामने आने पर जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि राशन वितरण की गति तेज करें और वितरण प्रक्रिया पर लगातार नजर रखें। डीएम ने कहा कि राशन दुकानों का निरीक्षण केवल औपचारिकता बनकर नहीं रहना चाहिए। निरीक्षण के बाद सुधार और कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.