उरई, मार्च 11 -- उरई। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को मार्च माह का राशन वितरण आज से शुरू होगा। डीएसओ ने सभी कोटेदारों को निर्देश जारी किए हैं कि समय से दुकान खोलकर पारदर्शी ढंग से राशन वितरण किया जाए। इसमें किसी प्रकार की गड़बड़ी की शिकायत न मिले। जिले में बुधवार से राशन का वितरण शुरू किया जाएगा जो 28 मार्च तक चलेगा। अन्त्योदय अन्न योजना के राशन कार्डों पर प्रति कार्ड 14 किलो गेंहू, 21 किलो चावल मिलाकर कुल 35 किलो राशन का वितरण कराया जायेगा तथा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जनपद में पात्र गृहस्थी योजना के राशन कार्ड धारकों लाभार्थियों को दो किलो गेंहू, एक किलो चावल एवं दो किलो ज्वार मिलकर कुल पांच किलो खाद्यान्न प्रति यूनिट वितरित किया जायेगा। इसके साथ ही अंत्योदय कार्ड धारकों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.