मऊ, नवम्बर 27 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के सहुवारी गांव में बुधवार को सरकारी राशन वितरण में धांधली के आरोपों को लेकर सप्लाई इंस्पेक्टर अमित कुमार ने पहुंचकर जांच की। इस दौरान कार्डधारकों के बयान दर्ज किए गए। कार्डधारकों ने कहा कि कोटेदार द्वारा घटतौली की जाती है। उन्होंने आक्रोश जताते हुए कोटेदार के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की। गांव निवासी कमलकांत यादव ने घटतौली को लेकर उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी। शिकायत प्राप्त होते ही उपजिलाधिकारी ने तत्काल सप्लाई इंस्पेक्टर को आवश्यक जांच के लिए गांव भेजा। मौके पर पहुंचे सप्लाई इंस्पेक्टर अमित कुमार ने अलग-अलग राशन कार्ड धारकों से बातचीत कर उनका बयान दर्ज किया। उन्होंने वितरण रजिस्टर और स्टॉक की स्थिति का भी अवलोकन किया, ताकि वास्तविक स्थिति का पता लगाया जा सके। निरीक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.