मथुरा, मार्च 19 -- मथुरा में सही प्रकार राशन वितरण शुरू न होने से हजारों राशन कार्ड धारक परेशान है। यह समस्या बाजरा न आने से उत्पन्न हुई। हांलाकि कुछ ही दुकानों पर वितरण शुरू हुआ है। संभावना है कि गुरूवार या शुक्रवार से राशन वितरण सभी जगह शुरू हो जाएगा। प्रदेश के अधिकतर जिलों में गत 12 मार्च से राशन का वितरण हो रहा है,लेकिन मथुरा में इसकी शुरूआत नहीं हो सकी है। राशन वितरण न होने से हजारों राशन कार्ड धारक परेशान हैं। उनको लग रहा है कि इस बार राशन मिलेगा या नही। जिला पूर्ति विभाग का कहना है कि गेहूं और चावल के साथ बाजरा भी बंटना है। बाजरा आने में देरी हो गई है। अब बाजरा फिरोजाबाद से गोदाम में आ गया है। राशन विक्रेता उठान कर रहे हैं। गुरूवार या शुक्रवार से सही प्रकार राशन वितरण होना शुरू हो जाएगा। हांलाकि कुछ दुकानों पर 12 मार्च से ही वितरण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.