रुडकी, अप्रैल 21 -- रुड़की, संवाददाता। नगर निगम सभागार में आयोजित तहसील दिवस में एएसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने माधोपुर हजरतपुर आंगनबाड़ी केन्द्र के राशन वितरण में धांधली पाए जाने पर जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने इस मामले में मुकदमा दर्ज कराने को कहा। उस दौरान उन्होंने लोगों की शिकायतें सुनीं। इसमें चकमार्ग, अतिक्रमण, भूमि पैमाईश, सिंचाई, विद्युत, पेंशन आदि से संबंधित कुल 30 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 19 का मौके पर निस्तारण किया गया। माधोपुर हजरतपुर निवासी मोहम्मद यूनुस ने आंगनबाड़ी में राशन वितरण के नाम पर धांधली का आरोप लगाया। यह भी पढ़ें- तहसील दिवस में भूमि व अतिक्रमण की शिकायतें प्रमुख

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...