राशन वितरण नहीं करने में दो डीलरों का लाइसेंस रद्द
मोतिहारी, जून 22 -- मोतिहारी। राशन वितरण में अनियमितता के आरोप में सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने दो जन वितरण प्रणाली दुकानदारों का लाइसेंस रद्द कर दिया है। सदर प्रखंड के उत्तरी ढ़ेकहां पंचायत के दो जन वितरण प्रणाली दुकानदार राजेंद्र प्रसाद व उमेश कुमार(पैक्स) की दुकान का लाइसेंस रद्द कर दिया है। उपभोक्ताओं की शिकायत पर एमओ कृष्णकांत द्वारा जांच की गई थी। जांच में पाया गया कि डीलरों के द्वारा फरवरी व मार्च माह के राशन का वितरण उपभोक्ताओं के बीच नहीं किया गया है। सदर अनुमंडल पदाधिकारी निशांत सिहारा ने दोनों जविप्र दुकानों का लाइसेंस रद्द कर दिया है। यह भी पढ़ें- राशन वितरण नहीं करने में दो डीलरों का लाइसेंस रद्द
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.