औरैया, अप्रैल 7 -- औरैया, संवाददाता। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत जनपद में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसकी समीक्षा जिलाधिकारी प्रतिदिन कर रहे हैं। डीएम ने पात्र लाभार्थियों से अपील की है कि वे अपना आयुष्मान कार्ड बनवाकर योजना का लाभ उठाएं। डीएम डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि अंत्योदय राशन कार्ड धारक, पात्र गृहस्थी राशन कार्ड वाले परिवार, ऐसे परिवार जिनमें सदस्यों की संख्या छह या उससे अधिक है और पोर्टल पर प्रदर्शित हैं, 60 वर्ष से अधिक आयु के वे परिवार जिनके सभी सदस्य 60 से ऊपर हैं, तथा 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी नागरिक चाहे वे किसी भी आर्थिक वर्ग के हों इस योजना के अंतर्गत पात्र हैं। ऐसे सभी लोग अपने नजदीकी पंचायत घर, जिला चिकित्सालय या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर निशुल्क...