राशन वितरण केंद्रों पर अब बनेगा आयुष्मान कार्ड, डीएम के निर्देश से अभियान तेज
मधुबनी, मई 20 -- मधुबनी। जिले में आयुष्मान भारत योजना के तहत अधिक से अधिक पात्र लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ दिलाने के लिए प्रशासन ने नई पहल शुरू की है। जिलाधिकारी आनंद शर्मा के निर्देश पर अब जिले के सभी पीडीएस केंद्रों पर राशन वितरण दिवस के दौरान आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। इसके लिए कॉमन सर्विस सेंटर के भीएलई की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी, ताकि लाभार्थियों को मौके पर ही कार्ड उपलब्ध कराया जा सके।सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार ने इस संबंध में सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों, बीडीओ, एमओआईसी एवं संबंधित अधिकारियों को पत्र जारी कर आवश्यक निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को कहा गया है कि वे भीएलई के साथ समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक पात्र लोगों का आयुष्मान कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें।
आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया निर्देश के अनुसार सामा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.