सोनभद्र, मई 11 -- सोनभद्र, संवाददाता। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत मई माह के लिए नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण की अवधि बढ़ा दी गई है। अब पात्र गृहस्थी एवं अंत्योदय कार्डधारकों को 14 मई तक गेहूं और चावल का वितरण किया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुव गुप्ता ने बताया कि खाद्य एवं रसद विभाग, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है। पूर्व निर्धारित तिथि आठ मई तक कुछ उचित दर दुकानों पर खाद्यान्न वितरण पूरा नहीं हो सका था, जिसके चलते लाभार्थियों की सुविधा को देखते हुए वितरण अवधि बढ़ाई गई है। उन्होंने बताया कि खाद्यान्न वितरण ई-पॉश मशीन के माध्यम से आधार आधारित प्रमाणीकरण द्वारा किया जाएगा। जिन लाभार्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन किसी कारणवश नहीं हो पा रहा है, उन्हें मोबाइल ओटीपी सत्यापन के जरिए भी खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा। डीएसओ ने ...