लखनऊ, मई 9 -- मई माह के राशन वितरण की तारीख को छह दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। अब कार्डधारक 14 मई तक राशन ले सकते हैं। आठ मई तक राशन वितरण पूरा न हो पाने पर शासन ने वितरण की तारीख को बढ़ाया है। मई के राशन का वितरण इस बार 24 अप्रैल से ही शुरू हो गया था। आठ मई तक राशन का वितरण किया जाना था। कई जिलों के जिलाधिकारियों ने अवगत कराया कि आठ मई तक राशन वितरण पूरा नहीं हो पाएगा। कार्डधारक राशन प्राप्त करने से वंचित न रह जाएं, इसे देखते हुए शासन ने वितरण की तारीख को बढ़ाकर 14 मई किए जाने का निर्णय लिया है। यह भी पढ़ें- फ्री राशन वितरण की डेट बढ़ी, अब इतने तारीख तक बंटेगा मई माह का गेहूं-चावल अब मोबाइल ओटीपी के जरिए कार्डधारक 14 मई को भी राशन ले सकते हैं। वहीं 14 मई तक कार्डधारकों को पोर्टबिलिटी के माध्यम से राशन लेने की सुविधा भी मिलेगी। डीएसओ विजय...