राशन वितरण और खराब हैंडपंपों की शिकायतें चौपाल में गूंजीं
औरैया, जून 12 -- अछल्दा, संवाददाता। विकासखंड अछल्दा की ग्राम पंचायत मिरगांव के मजरा भोला का पुरवा स्थित पंचायत सचिवालय में शुक्रवार को चौपाल का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी रामकृपाल चौधरी ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को उनके निस्तारण के निर्देश दिए। चौपाल के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों से योजनाओं के लाभ और जमीनी स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान ग्रामीणों ने राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत करते हुए बताया कि कोटेदार प्रति यूनिट एक किलो राशन कम देता है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सीडीओ ने जिला पूर्ति विभाग के अधिकारियों को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।ग्रामीणों ने पंचाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.