लखनऊ, जुलाई 5 -- जुलाई माह के नि:शुल्क राशन का वितरण सोमवार (छह जुलाई) से शुरू होगा। राशन वितरण 20 जुलाई तक चलेगा। इस माह अंत्योदय कार्डधारकों को रियायती दरों पर तीन माह (अप्रैल, मई व जून) की चीनी भी वितरित की जाएगी। डीएसओ विजय प्रताप सिंह ने बताया कि राशन का वितरण सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक किया जाएगा। वहीं, अंत्योदय कार्डधारकों को 35 किलो राशन मिलेगा। जिसमें 14 किलो गेहूं व 21 किलो चावल नि:शुल्क वितरित किया जाएगा। इसके साथ ही अंत्योदय कार्डधारकों को तीन माह की तीन किलो चीनी 18 रुपए प्रतिकिलो की दर से वितरित की जाएगी। यह भी पढ़ें- देवरिया में जुलाई माह का राशन कल से मिलेगा वहीं, पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट दो किलो गेहूं व तीन किलो चावल नि:शुल्क वितरित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...