मुजफ्फरपुर, अप्रैल 4 -- पारू। थाना क्षेत्र के एक गांव से 31 मार्च की शाम 20 साल की युवती को अगवा कर लिया गया। वह राशन खरीदने गई थी। मामले को लेकर युवती के भाई ने शुक्रवार को गांव के ही एक युवक समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया है। पुलिस को बताया कि 31 मार्च की देर शाम राशन खरीदने युवती चौक पर गई थी, जहां से आरोपितों ने अगवा कर लिया। थानेदार आशुतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर युवती की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.