रांची, अप्रैल 7 -- रांची। पुंदाग दीपाटोली की रहने वाली 13 साल की नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया। आरोप शादाब खान पर लगा है। इस संबंध में नाबालिग लड़की के मामा ने पुंदाग ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामा ने पुलिस को बताया कि उनकी भांजी पांच अप्रैल को घर का राशन लेने के लिए निकली थी। देर शाम तक घर नहीं लौटी तो खोजबीन शुरू की गई। लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चल पाया। इसी बीच पता चला कि उनकी पुत्री शादाब खान नामक युवक के साथ थी। वह भी अपने घर से गायब था। मामा ने दावा किया है कि उनकी भांजी को बहला-फुसला कर शादाब से अगवा किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.