मुजफ्फरपुर, अप्रैल 30 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सदर थाना के कच्ची पक्की ओपी के एक गांव में राशन लेने गई 16 साल की किशोरी को अगवा कर लिया गया है। उसकी मां ने कच्ची पक्की ओपी में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें आशंका जताई है कि अगवा कर उसकी बच्ची को बेचा गया है। बीते 22 अप्रैल से लापता किशोरी का अब तक कोई सुराग नहीं लगा सका है। किशोरी का पूरा परिवार अनहोनी की आशंका से दहशत में है।किशोरी की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री सरकारी राशन लेने के लिए रामचंद्रा चौक गई थी। इस दौरान जमहरुआ में सोहन कुमार ने उसका अपहरण कर लिया। यह भी पढ़ें- तीन किशोरियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता बच्ची का कहीं कोई सुराग नहीं मिल रहा है। उसने आरोप लगाया है कि सोहन पर पूर्व से तीन बच्चियों के अपहरण का केस है। कुढ़नी थाने की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भी भ...