दरभंगा, फरवरी 12 -- दरभंगा। दरभंगा- समस्तीपुर एसएच-50 पर बहादुरपुर थाना क्षेत्र तारालाही में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से छह वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान कपिलदेव यादव की पुत्री रूपा कुमारी के रूप में हुई है। बच्ची को रौंदने के बाद चालक वाहन के साथ फरार हो गया। पुलिस ने बुधवार को डीएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया। वह तीन भाइयों की इकलौती बहन थी। हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया है। परिजनों के अनुसार रूपा मंगलवार की शाम मां के साथ घर का राशन लेने निकली थी। घर लौटने के दौरान सड़क पार करते वक्त तेज रफ्तार वाहन ने उसे कुचल दिया। वाहन बच्ची के सीने के ऊपर से गुजर गया। स्थानीय लोगों और परिजनों ने गंभीर रूप से घायल बच्ची को आनन-फानन में डीएमसीएच पहुंचाया। इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई...