सोनभद्र, जून 10 -- बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के बभनी ग्राम पंचायत के घसिया टोले में 28 वर्षीय एक व्यक्ति की अचानक मौत से कोहराम मच गया। सीएचसी के मेमो के आधार पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। प्रथम दृष्टया युवक की मौत संदिग्ध बताई जा रही है। बभनी के घसिया टोला निवासी 28 वर्षीय साजन पुत्र लालकेश्वर मंगलवार की सुबह सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर राशन लेने के लिए गया था। राशन लेकर सुबह नौ बजे घर वापस आया। उसकी पत्नी पानफूल ने बताया कि वह वापस आते ही बेहोश हो गया। आनन-फानन में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक साजन के चार पुत्र हैं। पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा.राजन सिंह ने बताया कि युवक मृत अवस्था में लाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.