राशन में सरसों का तेल देंगे, अयोध्या में गरीबों की पिटाई से आक्रोशित अखिलेश यादव का नया वादा
नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अयोध्या में दीपोत्सव के बाद दीयों से तेल बटोर रहे गरीबों की पिटाई पर आक्रोश जताते हुए भाजपा को निशाने पर लिया है। महिलाओं को बेंत से पिटते लोगों का वीडियो शेयर कर उन्होंने अपनी सरकार बनने पर राशन में सरसों का तेल देने का भी वादा कर दिया है। अखिलेश ने कहा कि कुछ महीनों बाद हम अपनी 'पीडीए सरकार' बनाकर राशन में सरसों का तेल देने का काम करेंगे। इससे किसी शोषित, वंचित और गरीब को इन भाजपाइयों से बेंत खाकर बेइज्जती न सहनी पड़े। भाजपा के उत्पीड़न से 'पीड़ित, दुखी, अपमानित' लोग इस बार भाजपा का स्थायी सफाया कर देंगे। अभी तक राशन में चावल-गेंहू और बीच-बीच में चीनी का वितरण होता है। अखिलेश ने कहा कि भाजपाइयों ने अयोध्या में तथाकथित नारी वंदन का जो हिंसक नजारा पेश किया है वो वंदनीय नहीं,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.