हाजीपुर, मार्च 9 -- चेहराकलां,संसू। नये साल 2026 में पहली बार राशन में उष्णा चावल आपूर्ति की गई है। चेहराकलां पंचायत के राशनकार्ड धारी उष्णा चावल लेकर काफी खुश दिखे। उधर जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं को भी राशन वितरण करने में कोई परेशानी नहीं हुई। वैसे अभी वितरण जारी है। बता दें कि पिछले दिसंबर 2025 महीने से ही राशनकार्ड धारी उपभोक्ता एवं डीलर उष्णा चावल आपूर्ति होने की वाट जोह रहे थे। मार्च महीने का राशन में उष्णा चावल इस बार बहुत अच्छा आया है। कई बार शिकायत कर उष्णा चावल आपूर्ति की मांग की जा रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.