राशन न देने पर कोटेदार को पीटा
बांदा, जून 7 -- बांदा। राशन न देने पर युवक ने कोटेदार को मारपीट कर जख्मी कर लिया। कोटेदार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। गिरवां थाना क्षेत्र के मलेहरा निवादा गांव निवासी शिवम तिवारी पुत्र संतोष तिवारी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह कोटेदार है। राशन न देने का आरोप लगाकर पड़ोसी शिववरन पुत्र रामधनी ने गाली गलौज कर उसके साथ मारपीट किया है। इतना ही नहीं उसे हरिजन एक्ट में फंसाने व लाइसेसी बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.