चक्रधरपुर, फरवरी 18 -- चक्रधरपुर प्रखंड के सुरबुड़ा पंचायत के चार गांव के करीब तीन सौ राशन कार्डधारियों ने पिछले तीन महीनों से अनाज नहीं मिलने के कारण मंगलवार को चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। करीब 15 किलोमीटर की दूरी तय कर सैकड़ों की संख्या में कार्डधारी प्रखंड कार्यालय पहुंचे और अपनी समस्या को लेकर नारेबाजी की। इसके बाद उन्होंने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को मांग पत्र सौंपकर शीघ्र राशन वितरण की मांग की। कार्डधारियों ने बताया कि दिसंबर 2025, जनवरी तथा फरवरी 2026 माह का राशन अब तक उन्हें नहीं मिला है, जबकि डीलर द्वारा ई-पॉश मशीन में लाभुकों का फिंगर प्रिंट लेकर पंचिंग कर ली गई है। लाभुकों का आरोप है कि सुरबुड़ा निवासी जन वितरण प्रणाली दुकानदार मनीलाल मेलगांडी द्वारा राशन वितरण में लापरवाही बरती जा रही है, जिससे गरी...