मुजफ्फरपुर, अप्रैल 1 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। बरियारपुर उत्तरी पंचायत के डीलर किशोरी राय के रसूलागंज गांव स्थित दुकान पर मंगलवार को राशन उपभोक्ताओं ने हंगामा किया। उपभोक्ताओं का कहना है कि मार्च माह का खाद्यान्न अब तक नहीं मिला है। शोर-शराबा सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों ने समझाकर शांत कराया। उपभोक्ताओं ने बताया कि मार्च माह समाप्त हो गया है और अप्रैल शुरू हो गया है। बताया कि 15 दिनों से राशन के लिए डीलर किशोरी राय की दुकान का चक्कर लगा रहे हैं। डीलर द्वारा बार-बार राशन उठाव नहीं होने की बात कही जा रही है। इधर, डीलर किशोरी राय ने बताया कि गोदाम से राशन नहीं मिला है। वहीं, एजीएम नीलम राय ने बताया कि ट्रांसपोर्टर और कर्मियों की हड़ताल के कारण परेशानी हुई है। दो-चार दिनों में खाद्यान्न की आपूर्ति करा दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...