राशन देने में हुई देरी पर कोटेदार को धुना, चार पर केस
बांदा, जून 5 -- गिरवां। जनपद के गिरवां थाना क्षेत्र के महेरा नेवादा गांव में राशन लेने आए लोगों ने राशन देने में देरी करने पर कोटेदार के साथ मारपीट, गाली-गलौज व जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध एससी/एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 'महेरा नेवादा निवासी शिवबरन ने बताया कि पूर्व सैनिक हैं। आरोप लगाया कि 4 जून की शाम करीब 6 बजे वह कोटे पर गेहूं-चावल का वितरण कर रहे थे। इसी दौरान गांव के शुभम तिवारी, शिवम तिवारी, अंबिका प्रसाद तथा एक अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे और गल्ला लेने को लेकर बातचीत करने लगे। यह भी पढ़ें- अंगूठा लगवाकर नहीं दिया राशन, कोटेदार की दुकान सीज उन्होंने थोड़ा रुकने के लिए बोला तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर सभी ने मिलकर उनके साथ मारपीट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.