राशन दुकान लूटकांड में एक आरोपी गिरफ्तार, देसी कट्टा व बाइक बरामद
दुमका, मई 18 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। सरैयाहाट के कोठिया चौक के समीप बीते दिनों हुए एक राशन दुकान में लूटकांड मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने एक देसी कट्टा तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है। 2 मई 2026 को चोराजोर गांव के मिथुन कुमार उर्फ अनिल साह ने सरैयाहाट थाना में लिखित आवेदन देकर बताया था कि उनकी पत्नी राशिका कुमारी दुकान में बैठी थीं। इसी दौरान चार अपराधी दुकान में घुस आए और देसी कट्टा दिखाकर गल्ले में रखे करीब 80 हजार रुपये लूटकर फरार हो गया। इस मामले में सरैयाहाट थाना कांड संख्या 56/26 के तहत अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया था। इस लूटकांड के उद्भेदन के लिए थाना प्रभारी राजेन्द्र यादव के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। गुप्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.