पीलीभीत, मार्च 13 -- पीलीभीत। जिला पूर्ति अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि माह मार्च की आवश्यक वस्तुओं का वितरण शुरू कर दिया गया है, जो 28 मार्च तक वितरित होगी। सुबह 8 बजे से 12 बजे तक और दोपहर दो बजे से सायं छह बजे तक वितरण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि अन्त्योदय राशनकार्डधारक को गेहूं 21 किग्रा प्रति राशनकार्ड व चावल 14 किग्रा प्रति राशनकार्ड तथा चीनी माह जनवरी, फरवरी व मार्च के लिए एक किग्रा प्रति राशनकार्ड अर्थात कुल तीन किग्रा रू. 18 प्रति किग्रा एवं पात्र गृहस्थी राशनकार्डधारकों को गेहूं तीन किग्रा प्रति यूनिट व चावल दो किग्रा प्रति यूनिट निःशुल्क वितरित किया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.