पीलीभीत, अप्रैल 12 -- आपूर्ति विभाग की ओर से जिले भर में उचित दर विक्रेता की दुकानों पर इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन के माध्यम से खाद्यान्न वितरण किया जाता है। हर साल वेट मशीन को सील कर उस वर्ष की मोहर लगाई जाती है। इसके बाद ही राशन वितरण प्रक्रिया शुरू की जाती है। यह सीलिंग प्रक्रिया एक साल के लिए मान्य रहती है। शुक्रवार को खाद्य विभाग कार्यालय परिसर में जिले भर के राशन विक्रेताओं से वेट मशीन मंगवाई गई, जहां पर कांटा बांट विभाग की टीम ने वेट मशीन की सीलिंग प्रक्रिया को पूरा किया। इस दौरान राशन विक्रेताओं की भारी भीड़ उमड़ी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...