औरैया, मार्च 11 -- अजीतमल, संवाददाता। तहसील क्षेत्र में राशन वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से खाद्य विभाग की ओर से संगम सभागार में राशन दुकानों पर इस्तेमाल होने वाली वजन मशीनों (कांटों) का केलिब्रेशन अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 74 राशन डीलरों की मशीनों की जांच कर उनका केलिब्रेशन किया गया और विभागीय सील लगाई गई। अभियान के दौरान ऑपरेटर विजय बाबू ने सभी मशीनों का परीक्षण कर उन्हें सही किया। इसके बाद मशीनों पर विभागीय स्टंपिंग (सील) लगाई गई, ताकि वजन में किसी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना न रहे और उपभोक्ताओं को निर्धारित मात्रा में राशन मिल सके। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यदि किसी राशन डीलर की मशीन पर लगी सील या स्टंपिंग टूटी हुई पाई जाती है तो इसे गंभीरता से लिया जाएगा और संबंधित डीलर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा...