लोहरदगा, मई 18 -- लोहरदगा, संवाददाता। फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन, लोहरदगा के बैनर तले सोमवार को जिले के राशन दुकानदारों ने अपने आधा दर्जन लंबित मांगों के समर्थन में समाहरणालय के समक्ष धरना देते हुए उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। राशन दुकानदारों ने सरकार और विभाग पर उनके प्रति उपेक्षात्मक रवैये का आरोप लगाते हुए कहा कि लाभुकों तक अनाज पहुंचाने वाले पीडीएस डीलर सरकार द्वारा कमीशन नहीं मिलने के कारण अपने परिवार का भरण-पोषण नहीं कर पा रहे हैं। यह भी पढ़ें- 10 हजार मानदेय और 3 रुपये कमीशन की मांग, मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनीधरना प्रदर्शन की मुख्य मांगें ज्ञापन में कहा गया है कि राशन दुकानदारों का बकाया कमीशन का भुगतान हो और आगे से नियमित भुगतान का सिस्टम बने। खाली जूट बोरी के दाम का भुगतान, एसएफसी गोदाम में ईपोस मशीन के साथ भार यंत्र द...