हाथरस, अप्रैल 3 -- राशन डीलर से मारपीट, रजिस्टर फाड़ा -(A) राशन डीलर से मारपीट, रजिस्टर फाड़ा- कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव हर्दपुर का मामला, राशन डीलर ने दी तहरीसासनी। क्षेत्र के गांव हर्दपुर में राशन डीलर ने कुछ लोगों पर अपने साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोपियों ने राशन वितरण का रिकॉर्ड भी फाड़ दिया। इस मामले में राशन डीलर ने सासनी कोतवाली में तहरीर दी है।राशन डीलर राजू तोमर ने तहरीर में आरोप लगाया है कि 2 अप्रैल को गांव के ही कुछ लोग‌ शिवम पुत्र भगवान सिंह, भगवान सिंह पुत्र लाल सिंह एवं संजेश देवी पत्नी भगवान सिंह उनके घर पर आए और राशन मांगने लगे। उसने उन्हें बताया कि 31 मार्च को राशन की मशीन ऊपर से ही बंद हो गई है। अंगूठा नहीं लगा है। इसी बात को लेकर वह लोग आक्रोशित हो गए। आरोपियों ने धक्का-मुक्की करने लगे। इतना ही नहीं कि उन्ह...