मेरठ, मार्च 24 -- सालेनगर गांव में राशन डीलर और उसके साथियों ने राशन न देने की शिकायत करने पर पिता-पुत्र को घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी राशन डीलर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। सालेनगर गांव में अनवर अहमद राशन डीलर है। मंगलवार को गांव का ही अल्ताफ पुत्र महताब डीलर के पास राशन लेने पहुंचा था। आरोप है कि राशन डीलर ने उसे राशन देने से मना कर दिया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। राशन को लेकर हुईं कहासुनी को गांव के लोगों ने समझा बुझाकर शांत कर दिया। आरोप है कि कुछ देर बाद राशन डीलर अपने साथियों के साथ महताब के घर पहुंचा और पिता-पुत्र की जमकर धुनाई कर घायल कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस ने आरोपी डीलर को मौके से हिरासत में ले लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...