मेरठ, दिसम्बर 21 -- खरखौदा। धीरखेड़ा चौकी क्षेत्र के गांव कैली में राशन डीलर द्वारा राशन कम तौलने को लेकर कार्डधारक ने हंगामा कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में गाली गलौज हो गई। पीड़ित ने जिला आपूर्ति अधिकारी व मुख्यमंत्री पोर्टल पर राशन डीलर की शिकायत की है। कार्डधारक अशोक पुत्र चंद्रपाल ने जिला आपूर्ति अधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 14 दिसंबर को उसका बेटा राशन की दुकान पर राशन लेने गया था। आरोप है कि उसको कम राशन तोला गया। उसने वीडियो बनाई और कम राशन की शिकायत की तो दुकान पर मौजूद व्यक्ति ने उसका फोन छीनने, गाली गलौज, मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। साथ ही झूठे केस में जेल भिजवाने का आरोप लगाया है। उधर, जिला आपूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह ने कहा मामले की जांच कराई जाएगी जिसके बाद कार्रवाई होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...