बागपत, फरवरी 27 -- बड़ौत। आसिफपुर खड़खड़ी गांव के राशन डीलर राहुल ने कुछ लोगों पर मारपीट करने व ई-पॉस मशीन तोड़ने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। राहुुल ने बताया कि वह शुक्रवार को उपभोक्ताओं को राशन बांट रहा था। आरोप है कि इस दौरान गांव के कुछ लोगों ने घर में घुसकर उस पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। आरोप है कि उन्होंने ई-पॉस मशीन भी तोड़ दी और जान से मारने की धमकी दी। मशीन टूटने के कारण राशन वितरण कार्य रुक गया। वहीं जांच अधिकारी मनोज कुमार चहल का कहना है कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.