हाथरस, जून 3 -- मुरसान। क्षेत्र के एक गांव में राशन की दुकान काफी समय से निरस्त चल रही थी. आज गांव में राशन की दुकान नियुक्ति होने को लेकर चुनाव हुआ. जिसमें पिंकी देवी ने बाजी मारी और राशन की दुकान को अपने नाम किया. इस मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ मौजूद रही. मुरसान के गांव मथु राशन डीलर नाहर सिंह की लगातार मिल रही शिकायतों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने राशन की दुकान को निरस्त कर दिया था. और नये राशन डीलर की नियुक्ति के लिए आज गांव में राशन डीलर की दुकान के लिए चुनाव हुआ. जिसमें काफी संख्या में गांव के लोग और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे. मथु गांव की राशन की दुकान के लिए दो लोगों ने आवेदन किया. एक तरफ से पिंकी देवी ने आवेदन किया. तो वहीं दूसरी तरफ से रनजीत सिंह ने आवेदन किया. पिंकी देवी को 96 वोट मिले तो दूसरी तरफ रनजीत सिंह को 3...