बुलंदशहर, अप्रैल 28 -- भारतीय किसान यूनियन भूमिपुत्र के मीडिया प्रभारी विनय शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में राशन डीलर बिना किसी कारण के उपभोक्ताओं को परेशान कर रहे हैं। इस संबंध में मंगलवार को संगठन की ओर से कस्बा स्थित कार्यालय पर बैठक की गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि डीलर पहले मशीन पर अंगूठा लगवा लेते हैं और राशन पांच दिन बाद देते हैं। इस संबंध में कार्यकर्ताओं की ओर से जल्द तहसील पर आंदोलन करने की घोषणा की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.