शामली, जुलाई 6 -- शामली। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन, उत्तर प्रदेश के बैनर तले सोमवार को जनपद के दर्जनों उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) ने जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कोटेदारों ने कहा कि वे शासन के निर्देशानुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न का वितरण पूरी जिम्मेदारी के साथ करते हैं, लेकिन उन्हें मात्र 90 रुपये प्रति कुंतल का लाभांश दिया जा रहा है, जो वर्तमान महंगाई के दौर में बेहद कम है। उनका कहना है कि इतनी कम आय में परिवार का भरण-पोषण और दुकान का संचालन करना मुश्किल हो गया है। यह भी पढ़ें- कोटेदारों ने विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन कोटेदारों ने बताया कि अन्य राज्यों में उचित दर विक्रेताओं को अधिक लाभा...