राशन डीलरों को मृत व प्रवासी लाभुकों की सूची बनाने का निर्देश
साहिबगंज, जून 2 -- पतना। प्रखंड कार्यालय सभागार में डीलरों के साथ एमओ शशिकांत शर्मा ने सोमवार को समीक्षा बैठक की। बैठक में केवाईसी, राशन वितरण, धोती-साड़ी व सरकार की विभिन्न स्कीम से संबंधित चर्चा की गई। एमओ शशिकांत शर्मा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 प्रथम छहमाही का कार्डधारियों के लिए धोती- साड़ी व लुंगी का आवंटन हुआ है। इसमें साड़ी 15250, धोती-9150 व लुंगी 6100 आवंटन मिला है। डीलरों को दो महीने के अंदर उसे आवश्यक रूप से कार्डधारी लाभुकों के बीच वितरण कर देना है। बैठक में मृत व प्रवास किए लाभुकों की सूची जमा करने, केवाईसी में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। डीलरों को राशन वितरण से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या होने पर सीधे उन्हें सूचना देने का भी निर्देश दिया। मौके पर एजीएम संजीव वर्मा, मशीन ऑपरेटर कुंदन कुमार, दासो मरांडी, राजु मरांड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.