मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 4 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कलक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर रविवार को ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन व एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी बैठक हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रवींद्र कुमार व संचालन महासचिव देवन रजक ने किया। बैठक में 30 हजार रुपये मानदेय व झारखंड की तर्ज पर अनुकंपा की उम्र सीमा खत्म करने की मांग हुई।बैठक में 8 दिसंबर को 17वें स्थापना दिवस की तैयारी पर चर्चा हुई। रवींद्र कुमार ने प्रखंड दौरा कर संगठन मजबूत करने की बात कही। देवन रजक ने रथ यात्रा निकालने की योजना बताई। बैठक में औराई के आपूर्ति पदाधिकारी पर 35 रुपये प्रति क्विंटल वसूली का आरोप लगा, निगरानी में आय से अधिक संपत्ति की जांच का निर्णय लिया गया।मौके पर मनोज कुमार बैठा, दशरथ राम, जानकी रमन शाही, महेश प्रसाद यादव, जगत राय, महेश पासवान, प्रमो...