हाथरस, जनवरी 8 -- सासनी। बुधवार को उपजिलाधिकारी नीरज शर्मा ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत तहसील परिसर में बने सभागार में ग्राम प्रधानों व राशन डीलरों के साथ एक बैठक का आयोजन किया। बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं में से यह एक योजना है कि अधिक से अधिक घरों में सौर पेनल सिस्टम लगाकर स्वच्छ एवं सस्ती ऊर्जा उपलब्ध कराई जाए। जिन घरों में स्मार्ट मीटर लगे हुए हैं, वहां सोलर पेनलों के माध्यम से बिजली उत्पादन कर उपभोक्ताओं को सीधा लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा 1 किलोवाट से लेकर 3 किलोवाट तक के रुफटॉप सोलर सिस्टम के लिए सब्सिड़ी देती हैं। जो कि दो किलोवाट पर 90000 हजार,तीनों किलोवाट पर 1लाख आठ हजार रुपए की सब्सिडी के साथ ही तीन लाख तक के कोलेटरल फ्री ( ...