राशन डिपो पर अनियमितताएं मिलने पर आपूर्ति निलंबित
फरीदाबाद, अप्रैल 14 -- पलवल, अजित कुमार। जिले के भीमसीका गांव में एक राशन डिपो पर अनियमितताएं पाए जाने के बाद उसकी राशन आपूर्ति तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी गई है। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक (डीएफएससी) महेश यादव ने सूचना के आधार पर डिपो धारक के डिपो का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डिपो पर कई अनियमितताएं मिलीं। इन अनियमितताओं के चलते डिपो धारक की राशन आपूर्ति तुरंत रोक दी गई। साथ ही डिपो धारक को व्यक्तिगत सुनवाई के लिए सूचना पत्र जारी किया गया है, ताकि नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा सके। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक महेश यादव ने बताया कि जिले के अन्य सभी डिपो धारकों के राशन वितरण की भी जांच की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी भी डिपो धारक द्वारा वितरण में गड़बड़ी पाई गई तो उसका लाइसेंस (अनुमति पत्र) रद्द कर कानूनी कार्रवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.