फरीदाबाद, मार्च 25 -- पलवल ,संवाददाता। उटावड़ गांव में सरकारी राशन डिपो की जांच करने पहुंचे खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के दो अधिकारियों पर हमला कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उटावड़ थाना प्रभारी रेणू शेखावत के अनुसार, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी श्याम सुंदर और विकास चौहान मंगलवार को उटावड़ गांव में एक सरकारी राशन डिपो की जांच कर रहे थे। अधिकारियों ने आरोप लगाया कि जांच के दौरान मंदा खान, उसके पुत्र शौकत, भाई रियाज खान और डिपो धारक ने चार-पांच अन्य लोगों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने सरकारी दस्तावेज छीनकर फाड़ दिए और अधिकारियों के साथ मारपीट की। इसके बाद उन्हें किसी अन्य स्थान पर ले जाया गया, जहां उनके फोन और गले से सोने की चेन छीन ली गई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.